चीन के संकट से सहमी दुनिया: कोरोना वायरस मानव और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा, Coronavirus: इकोनॉमी को भी लील रहा ये वायरस, Slowdown से निकलने में अब लगेगा और वक्त, चीन सरकार के अनुसार अभी तक करीब 2300 लोगों की मौत हुई है। माना जा रहा है कि यह भयंकर वायरस वुहान शहर के उस बाजार से फैला जहां चमगादड़, सांप जैसे जीवों के मांस की बिक्री होती है।
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने की आशंका विश्व अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गई है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ही नहीं, दुनिया का कारखाना भी है। चीन में बने हर तरह के उत्पाद दुनिया भर में इस्तेमाल होते हैं। विश्व के तमाम देश चीन से कच्चा माल और कलपुर्जे भी मंगाते हैं। चीन जहां तमाम वस्तुओं का निर्यातक है वहीं आयातक भी। अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने उत्पाद चीन स्थित कारखानों में बनाती हैं, क्योंकि वहां कच्चा माल के साथ ही श्रम भी सस्ता है। कई भारतीय कंपनियां भी कच्चे माल अथवा कलपुर्जों के लिए चीन पर निर्भर हैं। चीन में वाहनों की बिक्री में 90 फीसदी गिरावट हुई है।
![](https://toss.media/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Image-2021-01-02-at-21.30.55.jpeg)
DebatePolitics
Editorial DeskJanuary 2, 20210 Comment0178
Leave a Reply